देश का राष्ट्रीय पशु कौन है ?

dailyvideo

कोलकाता ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया

कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल-5 में चेन्नई सुपरकिंग्स को उन्हीं के घर में 5 विकेट से शिकस्त दे डाली। जीत के लिए 140 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही कोलकाता की टीम ने मैच की 2 गेंद शेष रहते 5 विकेट पर 140 रन बना डाले।

कोलकाता को अंतिम 6 गेंदों में 6 रन की दरकार थी और गेंदबाज थे आर. अश्विन। तीसरी गेंद पर जब यूसुफ पठान (12) छक्का लगाने गए तो गेंद खड़ी हो गई और प्लेसिस ने कैच लपकने में कोई चूक नहीं की। कोलकाता के लक्ष्मीरतन शुक्ला ने चौथी गेंद को चौके के लिए भेजकर टीम मालिक शाहरुख खान को जश्न मनाने का मौका दे दिया। 

कप्तान गौतम गंभीर ने चेन्नई के गेंदबाजों की अच्छी खासी आरती उतारी। उन्होंने 63 रनों की पारी खेली जिसकी वजह से आने वाले बल्लेबाजों की राह आसान हो गई। कैलिस 26 रन बनाने में सफल रहे। चेन्नई की तरफ से अश्विन ने 22 रन देकर 2 और ब्रावो ने 27 रन देकर 2 विकेट लिए।

इससे पहले सुरेश रैना (44) और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (नाबाद 34) की उपयोगी पारियों से चेन्नई 20 ओवर में पांच विकेट पर 139 रन बनाए थे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरे चेन्नई का कोई भी बल्लेबाज कोलकाता की सधी गेंदबाजी के सामने बड़ी पारी नहीं खेल सका। रैना ने 34 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 44 रन बनाए।

कप्तान धोनी ने 30 गेंदों पर नाबाद 34 रन में अपने आक्रामक स्वभाव के विपरीत सिर्फ दो चौके लगाए। फाफ डू प्लेसिस तीन रन बनाकर आउट हुए जबकि टीम से जुडे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हसी ने 18, ड्वेन ब्रावो ने 12, रविंद्र जडेजा ने नौ और एल्बी र्मोल ने नाबाद 13 रन बनाए।

कोलकाता की तरफ से जैक्स कैलिस ने 21 रन पर दो विकेट, ब्रेट ली ने 34 रन पर एक विकेट और सुनील नारायण ने 24 रन पर एक विकेट लिया। 
शाहरुख खान

Posted by rahul thakur on 2:34 PM. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0

0 comments for कोलकाता ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया

Leave comment

Recent Entries

Recent Comments

Photo Gallery