जैक्सन का था व्हिटनी से अफेयर!
किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन के अंगरक्षक मैट फिडेस ने दावा किया है कि मशहूर गायिका व्हिटनी ह्यूस्टन के साथ जैक्सन का गुपचुप रोमांस चल रहा था। व्हिटनी का हाल ही में निधन हो गया।
सन ऑनलाइन की खबरों के मुताबिक, वर्ष 2009 में जैक्सन की मौत से पहले उनके विश्वासपात्र रहे फिडेस ने बताया कि ह्यूस्टन कई बार ‘थ्रिलर’ के गायक के फॉर्म हाऊस पर आई थी।
फिडेस ने कहा कि माइकल के बारे में कई सारी कहानी अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है। उनमें से एक यह है कि ह्यूस्टन के साथ प्रेम संबंध था जो कभी समाप्त नहीं हुआ था। (भाषा)