अक्षय कुमार हो गए शाकाहारी
अक्षय कुमार ने नॉन वेज डिशेस खाना छोड़ दिया है और वे पक्के शाकाहारी बन गए हैं। ऐसा उन्होंने अपनी मां के कहने पर कहा है। दरअसल अक्षय अपनी आगामी फिल्म में भगवान बने हैं। उन्होंने यह बात अपनी मां को बताई तो उनकी मम्मा ने कहा कि जब तक इस फिल्म की शूटिंग खत्म नहीं हो जाती तुम वेजेटेरियन बन जाओ। इससे तुम्हें रोल निभाने में और भी ज्यादा आसानी होगी। अक्षय ठहरे मम्माज़ बॉय, फौरन कहना मान लिया।
अक्षय कुमार एक फिल्म बना रहे हैं जो परेश रावल के नाटक किशन वर्सेस कन्हैयालाल पर आधारित है। अक्षय इसमें भगवान के रूप में नजर आएंगे। यह एक नास्तिक और भगवान की कहानी है।
अक्षय का कहना है कि उन्होंने अपने लंबे करियर में कई तरह के रोल निभाए हैं, लेकिन पहली बार वे ऐसा रोल निभा रहे हैं और यह उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है।