देश का राष्ट्रीय पशु कौन है ?

dailyvideo

रेखा के साथ काम करने अमिताभ हुए तैयार

अगर आप अमिताभ बच्चन और रेखा के फैन हैं और इनकी जोड़ी को पर्दे पर साथ देखना पसंद करते हैं तब यह खबर पढ़कर आपको जरूर खुशी होगी कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन रेखा के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। 
मेगास्टार अमिताभ ने रविवार को कहा कि उन्हें रेखा के साथ स्क्रीन शेयर करने में कोई परेशानी नहीं है, अगर उन्हें इस योग्य कोई कहानी मिलती है तब वे रेखा के साथ जरूर काम करेंगे। 

अपनी आने वाली फिल्म डिपार्टमेंट के प्रमोशन के लिए किए गए एक ईवेंट में बिग बी ने पत्रकारों से कहा कि यदि एक अच्छी कहानी मिलेगी और हम दोनों को पसंद आएगी, फिर भला एक साथ काम करने में क्या दिक्कत है?  गौरतलब है कि अपने समय में ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन रेखा-अमिताभ का रिश्ता इंडस्ट्री में हमेशा ही चर्चा का विषय बना रहा। उनकी निजी जिंदगी में हुई उथल-पुथल के कारण रेखा और अमिताभ दोनों ही साथ काम करने से कतराने लगे, जिससे उनके प्रशंसकों को काफी निराशा हुई। 

अ‍‍मिताभ-रेखा ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और उनकी जोड़ी को पर्दे पर सराहा भी गया। उनकी कुछ खास फिल्में हैं दो अंजाने, मुकद्दर का सिकंदर, मिस्टर नटवर लाल, सुहाग और सिलसिला।

Posted by rahul thakur on 2:42 PM. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0

0 comments for रेखा के साथ काम करने अमिताभ हुए तैयार

Leave comment

Recent Entries

Recent Comments

Photo Gallery