देश का राष्ट्रीय पशु कौन है ?

dailyvideo

मशहूर पॉप गायक मिका सिंह दिल्ली के इंदि

FILE
मशहूर पॉप गायक मिका सिंह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 25 से 27 मई तक होने वाले पहले हरिराम इंडियन ग्रां.प्री. कुश्ती टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसेडर बन गए। इस टूर्नामेंट में 22 देशों के जाने-माने पहलवान हिस्सा लेंगे।

इंडियन ग्रां प्री कुश्ती टूर्नामेंट की आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मिका को टूर्नामेंट का ब्रांड एंबेसेडर बनाने की घोषणा की। 

अग्रवाल ने इस मौके पर मिका को शक्ति की प्रतीक गदा सौंपते हुए कहा कि उनके टूर्नामेंट के साथ जुडने से कुश्ती की लोकप्रियता में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा हमें बडी खुशी है कि मिका हमारे साथ जुड़े हैं और उन्होंने सिर्फ कुश्ती के लिए हमसे कोई चार्ज नहीं मांगा है। वह सिर्फ कुश्ती को बढावा देना चाहते हैं। 

दिलचस्प बात थी कि जब मिका को परंपरागत पगडी पहनाए जाने लगी तो उन्होंने यह काम खुद ही कर डाला और बडे सधे हुए अंदाज में पगड़ी बांधकर मंच पर बैठ गए।

मिका ने इस अवसर पर कहा मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैंने कल ही आईपीएल में परफार्म किया था। इससे पहले मैं चंडीगढ़ में हॉकी को भी सपोर्ट कर चुका हूं। हमारे लिए खेलों को प्रोत्साहन देना बहुत जरूरी है क्योंकि आज हमारा युवा वर्ग भटक रहा है1 यदि वह खेलों से जुडेगा तो नशे आदि चीजों से दूर रहेगा। 

पॉप गायक ने कहा मुझे भी लड़ने का शौक रहा है लेकिन मैंने अब लडना छोड़ दिया है। दुनिया को कुश्ती हमारे देश की देन है और मैं इसे प्रोत्साहित करना चाहता हूं। मैं इसके लिए कोई चार्ज नहीं लूंगा और इसे दिल से प्रमोट करूंगा। 

उल्लेखनीय है कि इंडियन ग्रां.प्री. के 'लोगो' और शुभंकर 'गबरू' शेरू का हाल ही में अनावरण किया गया था। टूर्नामेंट में अब तक 18 देशों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है। (भाषा)
संबंधित जानकारी

Posted by rahul thakur on 4:16 PM. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0

0 comments for मशहूर पॉप गायक मिका सिंह दिल्ली के इंदि

Leave comment

Recent Entries

Recent Comments

Photo Gallery