शुरू हुआ बराक ओबामा का चुनावी अभियान
अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का संकल्प जताते हुए राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दो महत्वपूर्ण प्रांतों ओहायो और वर्जीनिया में एक के बाद एक रैलियां करके राष्ट्रपति पद के लिए दोबारा निर्वाचित होने के लिए अपना अभियान शुरू किया और कहा कि बदलाव के उनके एजेंडा की दिशा में काफी काम हुआ है, लेकिन अभी उन्हें एक और मौका दिया जाना चाहिए।
अपने चुनाव प्रचार अभियान में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वन्द्वी मिट रोमनी पर निशाना साधते हुए ओबामा ने कहा कि शीर्ष बिजनेस एक्जीक्यूटिव के तौर पर अपने अनुभवों से उन्होंने (रोमनी ने) गलत सबक सीखा है और अमेरिकी उन्हें मौका देना वहन नहीं कर सकते, क्योंकि उनका एजेंडा स्टेरॉयड से जुड़ा है।
ओहायो के कोलंबस और वर्जीनिया के रिचमंड में दो बड़ी रैलियों को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा- बदलाव के उनके एजेंडा की दिशा में काफी काम हुआ है, लेकिन अभी मुकाम तक नहीं पहुंच पाया है। इसलिए उन्हें एक और मौका दिया जाना चाहिए।
रोमनी का विरोध करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा