देश का राष्ट्रीय पशु कौन है ?

dailyvideo

मैं केवल मुद्दे उठा सकता हूं...


अपने पहले टीवी शो को दर्शकों से मिली जोरदार प्रतिक्रिया से बेहद उत्साहित अभिनेता आमिर खान ने कहा कि वे अपने शो ‘सत्यमेव जयते’ में और ज्यादा मुद्दों को उठाएंगे, लेकिन वे खुद को बदलाव के वाहक के रूप में नहीं देखते।

रविवार सुबह प्रसारित हुए ‘सत्यमेव जयते’ का पहला एपिसोड भारत में कन्या भ्रूण हत्या पर केंद्रित था। आमिर ने दोपहर में कहा कि मैं बदलाव लाने वाला या कुछ भी सुलझाने वाला नहीं हूं, न ही सरकार हूं। मैं केवल मुद्दों को सबके सामने रख सकता हूं। बदलाव खुद के अंदर से आना चाहिए। कोई एक व्यक्ति सुधार नहीं ला सकता या एक मुद्दे पर समाधान नहीं ला सकता। 

उन्होंने कहा- मैं अपनी पत्नी और बेटे आजाद तथा इस शो के मुख्य सदस्यों के साथ यह शो देख रहा था। मेरी आंखों में आंसू आ गए। मुझे फिल्म उद्योग के मित्रों और ट्विटर, यू ट्यूब जैसे विभिन्न माध्यमों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली। मैं और ज्यादा मुद्दों को उठाऊंगा, लेकिन इसका खुलासा अभी नहीं करूंगा। 

गांवों में भी देखा गया : ‘सत्यमेव जयते’ के जरिए छोटे पर्दे की रंगीन दुनिया में जोरदार पदार्पण करने वाले अभिनेता आमिर खान का यह बहुचर्चित टीवी शो न केवल बड़े-बड़े शहरों में, बल्कि दूर- दराज के उन स्थानों पर भी देखा गया, जहां लोगों के पास निजी टीवी सेट नहीं हैं।

कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित शो के पहले एपिसोड का महाराष्ट्र के भिंगारा और काहुपत्ता गांवों के पंचायत घरों, मध्यप्रदेश के झुंकार, उत्तरप्रदेश के खन्नापुरवा, लालपुर सरौता और मानिराम तथा कई अन्य स्थलों पर विशेष प्रदर्शन किया गया।

स्टार इंडिया की ईवीपी-विपणन और संचार अधिकारी गायत्री यादव ने कहा- यह पूरे भारत के लिए बेहद प्रासंगिक और महत्वपूर्ण शो है। स्टार इंडिया इस बात को सुनिश्चित करने के लिए पूरा प्रयास कर रहा है कि जिन स्थानों पर टीवी की सुविधा बहुत कम या है ही नहीं, वहां पर भी यह शो देखा जाए। इस शो की पहुंच पूरे भारत में सुनिश्चित करने के लिए इसका कई भाषाओं और दूरदर्शन पर प्रसारण किया गया।

सोशल नेटवर्किंग साइटों पर धूम : सुपर स्टार आमिर खान के बहुप्रतिक्षित टीवी शो 'सत्यमेव जयते' के शानदार आगाज की सोशल नेटवर्किंग साइटों पर धूम मच गई। बॉलीवुड ने भी इस शो की जमकर सराहना की है। शबाना आजमी ने कहा कि यह शो देश में क्रांति ला सकता है।

समाज के वास्तविक मुद्दों पर केंद्रित इस शो की बॉलीवुड सितारों ने ट्विटर पर जमकर सराहना की। करीब डेढ़ घंटे के इस शो के पहले ऐपिसोड में कन्या भ्रूण हत्या का मुद्दा उठाया गया। शबाना आजमी ने कहा-आमिर खान का यह शो देश में क्रांति ला सकता है। भावनात्मक पहलुओं को छूते हुए हमें विचार करने पर मजबूर करता है। प्रीटी जिंटा ने ट्विट किया कि "सत्यमेव जयते" में कन्या भ्रूण हत्या पर चर्चा करते देखा। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहती हूँ।

Posted by rahul thakur on 11:58 PM. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0

0 comments for मैं केवल मुद्दे उठा सकता हूं...

Leave comment

Recent Entries

Recent Comments

Photo Gallery